IndiGo Penalty: इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन (InterGlobe Aviation) पर आयकर विभाग ने असेसमेंट ईयर 2021-22 के लिए ₹944.2 करोड़ का जुर्माना लगाया है। हालांकि, एयरलाइन ने इस आदेश को 'गलत और निराधार' करार दिया है। इंडिगो के शेयर शुक्रवार (28 मार्च) को 0.54% की मामूली गिरावट के साथ 5,100.00 रुपये पर बंद हुए थे।
