Get App

Core Sector Growth: जून में घटा देश के 8 प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों का उत्पादन, 12.7% पर आई ग्रोथ

Core Sector Growth: देश के आठ प्रमुख सेक्टर्स की ग्रोथ जून महीने में धीमी होकर 12.7 फीसदी रही, इससे पहले मई महीने में इन सेक्टर्स की ग्रोथ 19.3 प्रतिशत दर्ज की गई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 29, 2022 पर 6:38 PM
Core Sector Growth: जून में घटा देश के 8 प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों का उत्पादन, 12.7% पर आई ग्रोथ
Core Sector Growth: आठ प्रमुख क्षेत्रों में से सात का उत्पादन जून महीने में बढ़ा

Core Sector Growth: देश के आठ प्रमुख औद्योगिक सेक्टर्स की ग्रोथ जून महीने में धीमी होकर 12.7 फीसदी रही। इससे पहले मई महीने में इन सेक्टर्स की ग्रोथ 19.3 प्रतिशत दर्ज की गई थी। हालांकि साल 2021 के जून महीने में इसमें 9.4 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई थी। कॉमर्स मिनिस्ट्री ने शुक्रवार 29 जुलाई को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी।

देश के आठ प्रमुख औद्योगिक सेक्टर्स में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक (फर्टिलाइलजर्स), इस्पात (स्टील), सीमेंट और बिजली आता है। आंकड़ों के मुताबिक, जून महीने में इन आठ प्रमुख सेक्टर्स में से सात का उत्पादन बढ़ा।

कॉमर्स मिनिस्ट्री ने बताया कि जून महीने में कोयला, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, बिजली, उर्वरक, सीमेंट और स्टील के उत्पादन में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि कच्चे तेल के उत्पादन में गिरावट आई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें