Get App

India-Brazil Trade: द्विपक्षीय व्यापार को अगले 5 सालों में 20 अरब डॉलर तक लेकर जाएंगे भारत और ब्राजील

India-Brazil Trade: पीएम मोदी ने यह भी कहा कि दोनों देश इस बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद और इसके समर्थक पूरी मानवता के दुश्मन हैं। पीएम ने कहा कि राष्ट्रपति लूला की दूरदर्शी सोच और प्रेरणादायक नेतृत्व से भारत और ब्राजील के बीच संबंधों को लंबे समय से फायदा मिलता रहा है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Feb 21, 2026 पर 5:24 PM
India-Brazil Trade: द्विपक्षीय व्यापार को अगले 5 सालों में 20 अरब डॉलर तक लेकर जाएंगे भारत और ब्राजील
ब्राजील लैटिन अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में दोनों के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। साथ ही दोनों देशों के बीच क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ एलिमेंट्स को लेकर समझौता हुआ। भारत और ब्राजील ने अगले 5 सालों में 20 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य निर्धारित किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति लूला की दूरदर्शी सोच और प्रेरणादायक नेतृत्व से भारत और ब्राजील के बीच संबंधों को लंबे समय से फायदा मिलता रहा है। ब्राजील लैटिन अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।

भारत-ब्राजील मिलकर काम करते हैं तो मजबूत होती है ‘ग्लोबल साउथ’ की आवाज

पीएम मोदी ने बातचीत के बाद कहा, ‘‘हम अगले 5 सालों में भारत-ब्राजील व्यापार को 20 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ उन्होंने जोर देकर कहा कि जब भारत और ब्राजील मिलकर काम करते हैं, तो ‘ग्लोबल साउथ’ की आवाज मजबूत होती है। ‘ग्लोबल साउथ’ शब्द का इस्तेमाल आम तौर पर आर्थिक रूप से कम विकसित देशों के लिए किया जाता है। पीएम ने यह भी कहा कि दोनों देश इस बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद और इसके समर्थक पूरी मानवता के दुश्मन हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें