Get App

Retail Inflation: अक्टूबर में इनफ्लेशन 6.77% पर आया, बीते 3 महीनों में सबसे कम

Retail Inflation: मनीकंट्रोल के एक पोल में अर्थशास्त्रियों ने अक्टूबर में रिटेल इनफ्लेशन के 6.7 फीसदी पर आ जाने का अनुमान जताया था

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 14, 2022 पर 6:47 PM
Retail Inflation: अक्टूबर में इनफ्लेशन 6.77% पर आया, बीते 3 महीनों में सबसे कम
सितंबर में रिटेल इनफ्लेशन 7.41 फीसदी था। आरबीआई ने महंगाई में कमी आनी की उम्मीद जताई है।

Retail Inflation in October: 14 नवंबर की शाम सरकार और RBI को बड़ी राहत देने वाली खबर आई। रिटेल इनफ्लेशन ( Retail Inflation Rate) अक्टूबर में घटकर 6.77 फीसदी पर आ गया। यह पिछले 3 महीनों में रिटेल इनफ्लेशन का सबसे कम आंकड़ा है। सितंबर में रिटेल इनफ्लेशन 7.41 फीसदी था।

सरकार ने 14 नवंबर (सोमवार) शाम 5:30 बजे इनफ्लेशन के डेटा जारी किए। अक्टूबर में रिटेल इनफ्लेशन का 6.77 फीसदी का आंकड़ा एक्सपर्ट्स के अनुमानों के मुताबिक है। मनीकंट्रोल के एक पोल में अर्थशास्त्रियों ने इसके 6.7 फीसदी पर आ जाने का अनुमान जताया था। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी महंगाई दर में कमी की उम्मीद जताई थी।

RBI के लक्ष्य से अभी भी ऊपर है महंगाई दर

रिटेल इनफ्लेशन का अक्टूबर में 7 फीसदी से नीचे आना राहत देने वाली खबर है। लेकिन, यह अब भी 2-6 फीसदी की RBI की रेंज से ज्यादा है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने 12 नवंबर को एक कार्यक्रम में कहा था कि अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर 7 फीसदी से नीचे आने की उम्मीद है।  इस साल जनवरी से ही रिटेल इंफ्लेशन 6 से ऊपर बना हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें