Windfall Tax: अब डीजल और एविएशन फ्यूल यानी एटीएफ का निर्यात महंगा हो गया है। सरकार ने शनिवार को एक्सपोर्ट ड्यूटी यानी विंडफाल टैक्स को बढ़ा दिया। डीजल पर विंडफाल टैक्स प्रति लीटर ₹55.5 और एटीएफ पर बढ़ाकर प्रति लीटर ₹42 कर दिया गया है। वित्त मंत्रालय के नोटिफिकेशन के हिसाब से ड्यूटी में यह बढ़ोतरी तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इससे पहले सरकार ने 26 मार्च को डीजल के निर्यात पर प्रति लीटर ₹21.50 और ATF (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) के निर्यात पर प्रति लीटर ₹29.5 की ड्यूटी लगाने का ऐलान किया था। वहीं पेट्रोल पर विंडफाल टैक्स यानी एक्सपोर्ट ड्यूटी जीरो बना हुआ है।
