भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के कारण भारत के प्रमुख कॉरपोरेट हाउसेज और मल्टीनेशनल कंपनियों (MNCs) ने अपने कर्मचारियों के लिए सेफ्टी एडवायजरी जारी की है। पंजाब, राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में प्लांट की मौजूदगी वाले मैन्युफैक्चरर्स ने क्या करें और क्या न करें के बारे में एडवायजरी जारी की है। जहां तक संभव हो, कंपनियां अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कह रही हैं।
