कोरिया और ताइवान जैसे दूसरे एशियाई उभरते बाजारों की तुलना में भारत की वित्तीय स्थिति (Indian Economy) अधिक मजबूत और उम्मीदों से भरी हुई है। मार्गन स्टैनली (Morgan Stanley) में एशिया और इमर्जिंग मार्केट इक्विटी स्ट्रैटजी के चीफ, जोनाथन गार्नर (Jonathan Garner) ने हमारे सहयोगी न्यूज चैनल CNBC-TV18 को दिए एक इंटरव्यू में ये बातें कहीं। गार्नर ने कहा, ''भारत सबसे महंगे बाजारों में से एक है और वित्त वर्ष 2022 में यहां अच्छी अर्निंग ग्रोथ देखी गई है। हालांकि, वहीं कोरिया और ताइवान जैसी अर्थव्यवस्थाओं को सेमीकंडक्टर की कमी के कारण इस दौरान झटका लगा है।''
