Intel News: दिग्गज चिप कंपनी इंटेल के सीईओ गेलसिंजर (Pat Gelsinger) को जबरन इस्तीफा देना पड़ा क्योंकि कंपनी की ग्रोथ को लेकर उनकी योजनाओं पर बोर्ड का भरोसा खत्म हो गया। बोर्ड के साथ उनका टकराव तब चरम पर पहुंच गया, जब पिछले हफ्ते उन्होंने बोर्ड से मुलाकात की। इसमें कंपनी की मार्केट में दबदबे को फिर से हासिल करने और एनविडिया कॉर्प के साथ कारोबारी गैप को कम करने को लेकर कितना काम हुआ, इस पर चर्चा हुई। इस बैठक में सबसे बड़ा कांटा ये रहा कि मार्केट पर कब्जा हासिल करने के लिए कोई प्रोडक्ट ही नहीं है जिसे बोर्ड का मानना है कि मेड-टू-ऑर्डर मैनुफैक्चरर बनाने की दिशा में बढ़ते हुए नजरअंदाज कर दिया गया। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें रिटायरमेंट या हटाए जाने, दोनों में से एक विकल्प चुनने को कहा गया था।
