जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) के सर्वे में ओडिशा (Odisha) के तीन जिलों में सोने के भंडार (Gold Deposits) पाए गए हैं। राज्य के स्टील और माइंस मिनिस्टर प्रफुल्ल मल्लिक ने बताया कि देवगढ़, क्योंझर और मयूरभंज में सोने के भंडार पाए गए हैं। मल्लिक ने विधानसभा में ढेंकानाल विधायक सुधीर कुमार सामल के एक लिखित सवाल के जवाब में कहा, "डायरेक्टोरेट ऑफ माइंस एंड जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) के सर्वे से देवगढ़, क्योंझर और मयूरभंज सहित तीन जिलों में सोने के भंडार की उपस्थिति का पता चला है।"
