ATF Price: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल के दामों में नरमी आने के बाद जेट फ्यूल या एविएशन टरबाइन ईंधन (ATF) के दामों में गुरुवार को 2.3 फीसदी की कटौती की गई। वहीं पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार 8वें महीने कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से गुरुवार को जारी प्राइस नोटिफिकेशन के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में एविएशन टरबाइन ईंधन (ATF) की कीमत 2,775 रुपये प्रति किलोलीटर या 2.3 प्रतिशत घटाकर 1,17,587.64 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गई है।
