Get App

Jio Set-top Box के यूजर्स को खुशखबरी, एक्स्ट्रा स्टोरेज स्पेस की मिलेगी सुविधा, जानिए कैसे उठाएं फायदा

जियो सेट टॉप बॉक्स के ग्राहकों को अब डीजी बॉक्स पर अतिरिक्त स्टोरेज की सुविधा मिलेगी। उनके पास गूगल फोटोज का एक और विकल्प होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 28, 2022 पर 6:18 PM
Jio Set-top Box के यूजर्स को खुशखबरी, एक्स्ट्रा स्टोरेज स्पेस की मिलेगी सुविधा, जानिए कैसे उठाएं फायदा
जियो के यूजर्स अपने यादगार लम्हे को डिजिटल तरीके से स्टोर करके रख सकेंगे।

जियो और क्लाउड स्टोरेज प्रोवाइडर डीजीबॉक्स (DigiBoxx) ने जियो सेट टॉप बॉक्स (Jio Set Top Box) पर जियो फोटो फीचर में और सुधार के लिए हाथ मिलाया है। जियो सेट टॉप बॉक्स के ग्राहकों को अब डीजी बॉक्स पर अतिरिक्त स्टोरेज की सुविधा मिलेगी। उनके पास गूगल फोटोज का एक और विकल्प होगा। जिससे यूजर्स अपनी यादगार को डिजिटल तरीके से स्टोर करके रख सकेंगे। जियो और डीजीबॉक्स के इस पार्टनरशिप से एक बड़े ग्राहकों के समूह को किसी एक लोकेशन पर अपने यादगार लम्हों की फोटोज संजोकर रखने की सुविधा मिलेगी।

जियो फोटो यूजर्स अब जियो फोटो ऐप के जरिए साइन-इन करके डीजीबॉक्स स्टोरेज अकाउंट खोल सकेंगे। जियो के ग्राहक अब जियो फोटो ऐप के जरिए डीजी बॉक्स में रजिस्टर हो सकेंगे।

मौजूदा समय में यूजर्स को 20 GB स्टोरेज सुविधा मिल रही है। इसमें अब 10GB अतिरिक्त स्टोरेज सुविधा मिलेगी। इस सुविध के लिए रजिस्टर करके रिजस्टर्ड यूजर्स किसी एक लोकेशन पर कई फॉर्मेट में फाइल सेव कर सकेंगे। इसके अलावा इनको स्मार्टफोन के जरिए तुरंत अपलोड या शेयर कर सकेंगे। यहां अपना एक अलग सुरक्षित फोल्डर भी बना सकते हैं। जियो के सब्सक्राइबर अपने सभी फोटो और वीडियो जियो सेट टॉप बॉक्स पर बिना किसी रुकावट के ऑटो सिंक के जरिए मैनेज कर सकेंगे। इतना नहीं अपना पर्सनल डेटा भी स्टोर कर सकेंगे।

Warren Buffett के निधन के बाद उनकी 96 अरब डॉलर की संपत्ति में से दुनिया के हर बच्चे को मिल सकता है हिस्सा : रिपोर्ट

इस पूरे मामले में डीजीबॉक्स का कहना है कि जियो की इस हिस्सेदारी से हम काफी खुश हैं। इस हिस्सेदारी के जरिए हम अपनी नई टेकनोलॉजी से डिजिटली एक्टिव ग्राहकों को हम एक नई तरह की सुविधा मुहैया कराएंगे। कंपनी का कहना है कि हमारे पास एक गेम चेंजिंग सर्विस और प्लेटफॉर्म है। जिसका कोई मुकाबला नहीं कर सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें