Get App

Kotak Mahindra Bank से विराट दीवानजी की होने वाली है विदाई, कंज्यूमर बैंकिंग डिवीजन में हो रहा बड़ा बदलाव

विराट दीवानजी, कोटक की ग्रुप मैनेजमेंट काउंसिल का भी हिस्सा हैं। यह एक बेहद प्रतिष्ठित पद है, जिस पर वह कई वर्षों से हैं। इससे पहले 30 अप्रैल 2024 को KVS मण्यन ने बैंक के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दिया था। वह 23 सितंबर 2024 को फेडरल बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO का पदभार संभालेंगे। दीवानजी के पद छोड़ने से बैंक के कंज्यूमर बैंकिंग बिजनेस में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 24, 2024 पर 3:51 PM
Kotak Mahindra Bank से विराट दीवानजी की होने वाली है विदाई, कंज्यूमर बैंकिंग डिवीजन में हो रहा बड़ा बदलाव
विराट दीवानजी के कार्यकाल का आखिरी दिन 31 जुलाई 2024 होगा।

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के ग्रुप प्रेसिडेंट और कंज्यूमर बैंक के हेड विराट दीवानजी (Virat Diwanji) जुलाई महीने के आखिर में बैंक का साथ छोड़ देंगे। वजह है उनका रिटायरमेंट। उनके कार्यकाल का आखिरी दिन 31 जुलाई 2024 होगा। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने मनीकंट्रोल को बताया कि पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि दीवानजी का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है। लेकिन अब ऐसा नहीं है। इसके अलावा, दीवानजी के पद छोड़ने से बैंक के कंज्यूमर बैंकिंग बिजनेस में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

एक व्यक्ति ने कहा, "हो सकता है कि दीवानजी के जाने के बाद, कोटक महिंद्रा बैंक के पास कंज्यूमर बैंकिंग नामक कोई बिजनेस यूनिट न रहे।" बैंक की नई तैयार की गई ग्रोथ स्ट्रैटेजी के हिस्से के रूप में, कंज्यूमर बैंकिंग के तीन महत्वपूर्ण कार्यों की पहचान की गई है- कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, डिस्ट्रीब्यूशन और प्रपोजीशन।

किस वर्टिकल की जिम्मेदारी किसके पास

वर्तमान में कंज्यूमर एसेट्स के प्रेसिडेंट अंबुज चांदना, कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के प्रेसिडेंट के रूप में कार्यभार संभालेंगे। यह वर्टिकल सभी उत्पादों और देनदारियों पर फोकस करेगा। नवनियुक्त प्रणव मिश्रा को प्रेसिडेंट-डिस्ट्रीब्यूशन के रूप में नियुक्त किया गया है और वे शाखा बैंकिंग और एटीएम नेटवर्क के लिए जिम्मेदार होंगे। वर्तमान में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर रोहित भसीन प्रेसिडेंट-प्रपोजीशंस के रूप में कार्यभार संभालेंगे। यह बिजनेस यूनिट फोकस्ड सॉल्यूशंस के लिए उत्पादों को डिजाइन करेगी। ये तीनों रिटेल हेड सीधे बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ अशोक वासवानी को रिपोर्ट करेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें