Get App

कोटक महिंद्रा बैंक ₹537 करोड़ में इस NBFC कंपनी का करेगा अधिग्रहण, पूरी तरह कैश में होगी डील

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने करीब 537 करोड़ रुपये में सोनाटा फाइनेंस (Sonata Finance) की पूरी 100 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण करेगी। सोनाटा फाइनेंस एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी है। यह पूरी डील कैश में होगी। बैंक ने बताया कि वह सोनाटा फाइनेंस के 10 रुपये फेस वैल्यू करीब 2.6 करोड़ शेयरों का अधिग्रहण करेगा

Moneycontrol Newsअपडेटेड Feb 10, 2023 पर 9:07 PM
कोटक महिंद्रा बैंक ₹537 करोड़ में इस NBFC कंपनी का करेगा अधिग्रहण, पूरी तरह कैश में होगी डील
कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर आज एनएसई पर 0.017% गिरकर 1,770.60 रुपये पर बंद हुए

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने करीब 537 करोड़ रुपये में सोनाटा फाइनेंस (Sonata Finance) की पूरी 100 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण करेगी। सोनाटा फाइनेंस एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी है। यह पूरी डील कैश में होगी। कोटक महिंद्रा बैंक ने शुक्रवार 10 फरवरी को जारी एक बयान में बताया कि वह सोनाटा फाइनेंस के 10 रुपये फेस वैल्यू करीब 2.6 करोड़ शेयरों का अधिग्रहण करेगा। बैंक ने बताया कि अभी इस अधिग्रहण से जुड़ी नियामकीय और अन्य जरूरी मंजूरियां लेना बाकी है। इसमें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के मंजूरी भी शामिल है।

प्राइवेट सेक्टर के बैंक ने एक बयान में कहा, "इस डील से बैंक को उत्तरी भारत के ग्रामीण और अर्द्ध-शहरी इलाकों में अपना कारोबार बढ़ाने का अवसर मिलेगा।"

इसके अलावा कोटक ने यह भी कहा कि वह सोनाटा फाइनेंस के नेटवर्क का लाभ उठाते हुए इसके ग्राहकों को अपने बैंकिंग उत्पाद करेगा। ये उत्पाद ग्राहकों की बदलती बैंकिंग जरूरतों के मुताबिक होंगे। कोटक महिंद्रा बैंक ने यह भी कहा कि 10 राज्यों में सोनाटा की 502 शाखाओं का नेटवर्क बैंक के माइक्रो-फाइनेंस ब्रांच नेटवर्क को मजबूती देगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें