Get App

iPhone सप्लायर Foxconn पर संकट, चल रहा टैक्स ऑडिट; क्या है वजह?

फॉक्सकॉन की सहायक कंपनियां ऑडिट और जांच में सक्रिय रूप से सहयोग करने के लिए बाध्य हैं। कंपनी को चीन और ताइवान में Hon Hai Precision Industry Company के नाम से और इंटरनेशनली Foxconn के नाम से जाना जाता है। चीन के प्राकृतिक संसाधन विभाग ने हेनान, हुबेई प्रांतों और अन्य स्थानों में फॉक्सकॉन के उद्यमों के जमीन के इस्तेमाल को लेकर ऑन-साइट जांच भी की है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 22, 2023 पर 4:11 PM
iPhone सप्लायर Foxconn पर संकट, चल रहा टैक्स ऑडिट; क्या है वजह?
Foxconn की शुरुआत 1974 में हुई थी।

Apple iPhone के सबसे बड़े सप्लायर फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप (Foxconn Technology Group) पर नियम-कानूनों के उल्लंघन का शक है। इसलिए इसकी कुछ प्रमुख सहायक कंपनियों का टैक्स ऑडिट किया गया है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह बात चीन के सरकारी मीडिया ने कही है। ग्लोबल टाइम्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार, चीन के प्राकृतिक संसाधन विभाग ने हेनान, हुबेई प्रांतों और अन्य स्थानों में फॉक्सकॉन के उद्यमों के जमीन के इस्तेमाल को लेकर ऑन-साइट जांच भी की है। फॉक्सकॉन, ताइवान की मल्टीनेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर है।

फॉक्सकॉन को चीन और ताइवान में Hon Hai Precision Industry Company या Hon Hai Technology Group के नाम से और इंटरनेशनली Foxconn के नाम से जाना जाता है। इसकी शुरुआत 1974 में हुई थी।

टैक्स ऑडिट और जांच सामान्य प्रक्रिया

रॉयटर्स के मुताबिक, जियामी यूनिवर्सिटी के ताइवान रिसर्च इंस्टीट्यूट के डेप्युटी डीन झांग वेन्शेंग ने ग्लोबल टाइम्स को एक इंटरव्यू में बताया है कि संबंधित विभागों द्वारा किए गए टैक्स ऑडिट और भूमि उपयोग की जांच किसी भी ऐसे उद्यम से संबंधित है, जिस पर कानूनों का उल्लंघन करने का शक है। यह एक सामान्य प्रक्रिया थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें