Get App

Goldman Sachs Layoff: 1800 एंप्लॉयीज की होगी छुट्टी, लेकिन इस कारण नहीं है चौंकाने वाली बात

Goldman Sachs Layoff: अमेरिकी मल्टीनेशनल इनवेस्टमेंट बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी गोल्डमैन सैक्स के करीब 1300-1800 एंप्लॉयीज की छंटनी होगी। यह स्थिति तब है जब गोल्डमैन सैक्स ने रिटेल सेल्स के बेहतर आंकड़ों और रोजगार के अच्छे आंकड़ों के चलते मंदी की आशंका में कटौती की है। हालांकि यह छंटनी चौंकाने वाली नहीं है। जानिए ऐसा क्यों और गोल्डमैन का इस मामले को लेकर क्या कहना है?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 31, 2024 पर 11:05 AM
Goldman Sachs Layoff: 1800 एंप्लॉयीज की होगी छुट्टी, लेकिन इस कारण नहीं है चौंकाने वाली बात
Goldman Sachs Layoff: गोल्डमैन सैक्स में बड़े पैमाने पर छंटनी होने जा रही है। सालाना रिव्यू प्रोसेस में इसने 3-4 फीसदी एंप्लॉयीज की छुट्टी करने का फैसला किया है यानी कि करीब 1300-1800 एंप्लॉयीज की छंटनी होगी।

Goldman Sachs Layoff: गोल्डमैन सैक्स में बड़े पैमाने पर छंटनी होने जा रही है। सालाना रिव्यू प्रोसेस में इसने 3-4 फीसदी एंप्लॉयीज की छुट्टी करने का फैसला किया है यानी कि करीब 1300-1800 एंप्लॉयीज की छंटनी होगी। वाल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की रिपोर्ट के मुताबिक छंटनी हाल ही में शुरू हो चुकी है और यह जारी रहेगी। इसका झटका बैंक के कई डिवीजन पर पड़ेगा। गोल्डमैन सैक्स के प्रवक्ता टोनी फ्रैटो (Tony Fratto) का कहना है कि एनुअल टैलेंट रिव्यू सामान्य है और स्टैंडर्ड प्रोसेस है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस छंटनी के बावजूद दिसंबर 2024 के आखिरी में एंप्लॉयीज की संख्या पिछले साल 2023 के आखिरी के मुकाबले अधिक ही रहेगी।

Goldman Sachs में हर साल होती 2-7% एंप्लॉयीज की छंटनी

गोल्डमैन सैक्स में छंटनी कोई नई बात नहीं है। इसके एनुअल रिव्यू प्रोसेस के तहत 2-7 फीसदी एंप्लॉयीज की छंटनी होती रही है। कितने एंप्लॉयीज को बाहर किया जाएगा, यह बैंक के फाइनेंशियल आउटलुक और मार्केट की स्थितियों के हिसाब से तय होता है। पिछले साल जनवरी में गोल्डमैन सैक्स ने 6 फीसदी एंप्लॉयीज की छंटनी थी। इसके बाद मई में छंटनी हुई थी। अब इस साल की बात करें तो फिर छंटनी की तैयारी हो रही है।

मार्केट में कैसा है माहौल?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें