एलआईसी (LIC), जीआईसी (GIC) और न्यू इंडिया एश्योरेंस का मजबूत बना रहना देश के लिए बहुत जरूरी हैं। बीमा नियामक IRDAI ने शुक्रवार को इन्हें डोमेस्टिक सिस्टमैटिकली इंपोर्टेंट इंश्योरर्स (D-SIIs) में रखा है यानी कि घरेलू स्तर पर सिस्टम के लिए ये बहुत ही महत्वपूर्ण बीमा कंपनियां हैं। इरडा के मुताबिक लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LICI), जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (GICI) और न्यू इंडिया एश्योरेंस कॉरपोरेशन (NIAC) इतने बड़े और महत्वपूर्ण हैं कि इनके फेल होने का रिस्क नहीं उठाया जा सकता है। इरडा ने इन्हें वित्त वर्ष 2021-22 के D-SIIs की लिस्ट में रखा था और पिछले वित्त वर्ष 2022-23 के लिस्ट में भी रखा है।
