Get App

Mankind Pharma IPO: Manforce कॉन्डोम और प्रेग्नेंसी किट बेचने वाली कंपनी लाएगी आईपीओ, सेबी के पास जमा किए कागजात, चेक करें डिटेल्स

मैनफोर्स (Manforce) कॉन्डोम और प्रेग्नेंसी किट प्रेगा न्यूज (Prega News) बेचने वाली दिग्गज फार्मा कंपनी मैनकाइंड फार्मा (Mankind Pharma) आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 16, 2022 पर 12:35 PM
Mankind Pharma IPO: Manforce कॉन्डोम और प्रेग्नेंसी किट बेचने वाली कंपनी लाएगी आईपीओ, सेबी के पास जमा किए कागजात, चेक करें डिटेल्स
मैनकाइंड फार्मा प्रेगा न्यूज, मैनफोर्स, अनवांटेड-21, एक्नेस्टार, रिंगआउट, गैस-ओ-फास्ट और कब्जएंड जैसे ब्रांड के तहत अपने प्रोडक्ट्स की बिक्री करती है।

मैनफोर्स (Manforce) कॉन्डोम और प्रेग्नेंसी किट प्रेगा न्यूज (Prega News) बेचने वाली दिग्गज फार्मा कंपनी मैनकाइंड फार्मा (Mankind Pharma) आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। निजी इक्विटी फर्म क्रिसकैपिटल (ChrysCapital) के निवेश वाली मैनकाइंड फार्मा ने बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस फाइल कर दिया है।

मनीकंट्रोल को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी यह आईपीओ 70 करोड़ डॉलर (5587 करोड़ रुपये) से अधिक का हो सकता है। इस साइज में अगर मैनकाइंड का आईपीओ आता है तो फार्मा सेक्टर में दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है। इस सेक्टर में सबसे बड़े आईपीओ का रिकॉर्ड ग्लैंड फार्मा के नाम पर है जिसने नवंबर 2020 में 86.9 करोड़ डॉलर का आईपीओ लाया था।

Twillo Lay Off: मुनाफे के लिए सैकड़ों कर्मियों की छंटनी का फैसला, ऐलान पर शेयरहोल्डर्स ने दिया यह रिस्पांस

पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का हो सकता है इशू

सब समाचार

+ और भी पढ़ें