IDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी के शीर्ष स्तर पर बदलाव की तैयारी है। मनीष गुनवानी (Manish Gunwani) इस म्यूचुअल फंड हाउस के नए इक्विटी हेड होंगे। वह इससे पहले निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट के साथ थे। मनीष गुनवानी, अनूप भास्कर (Anoop Bhaskar) की जगह लेंगे। इंडस्ट्री के सूत्रों से यह जानकारी मिली है। IDFC म्यूचुअल फंड ने इस खबर पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। कंपनी इस बारे में आधिकारिक ऐलान हफ्ते के अंत में कर सकती है। निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने पिछले महीने बताया था कि मनीष गुनवानी करीब 5 सालों के कार्यकाल के बाद कंपनी छोड़ रहे हैं।
