Get App

India's Export: अप्रैल में भारत का एक्सपोर्ट घटकर 38 अरब डॉलर पर आया, व्यापार घाटा 20 अरब डॉलर पर पहुंचा

भारत का मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट (Merchandise Exports) अप्रैल महीने में 38.19 अरब डॉलर रहा, जो मार्च महीने के 42.22 अरब डॉलर से कम है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 03, 2022 पर 5:13 PM
India's Export: अप्रैल में भारत का एक्सपोर्ट घटकर 38 अरब डॉलर पर आया, व्यापार घाटा 20 अरब डॉलर पर पहुंचा
अप्रैल महीने में भारत का इंपोर्ट (Imorts) घटकर 58.26 अरब डॉलर रहा

भारत का मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट (Merchandise Exports) अप्रैल महीने में 38.19 अरब डॉलर रहा, जो मार्च महीने के 42.22 अरब डॉलर से कम है। कॉमर्स मिनिस्ट्री की तरफ से मंगलवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। इसी तरह अप्रैल महीने में भारत का इंपोर्ट (Imorts) घटकर 58.26 अरब डॉलर रहा, जो एक महीने पहले यानी मार्च में 60.74 अरब डॉलर था।

हालांकि एक्सपोर्ट (निर्यात) के मुकाबले इंपोर्ट (आयात) में कम गिरावट देखी गई। इसके चलते भारत का व्यापार घाटा (Trade Deficit) अप्रैल में बढ़कर 20.07 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो मार्च महीने में 18.51 अरब डॉलर था।

सालाना आधार पर बात करें तो, अप्रैल महीने में एक्सपोर्ट पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 24.2 फीसदी बढ़ा है, जबकि इंपोर्ट में 26.6 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं व्यापार का घाटा अप्रैल 2021 के मुकाबले 31.2 फीसदी अधिक रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें