Get App

Microsoft के कर्मचारियों को अगले हफ्ते से मिलेगी अनलिमिटेड छुट्टी, कंपनी ने लीव पॉलिसी में किया बड़ा बदलाव

दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने अमेरिकी कर्मचारियों के लिए अपनी लीव पॉलिसी में बदलाव करने का ऐलान किया है। कंपनी अमेरिका में काम करने वाले अपने कर्मचारियों को अब अनलिमिटेड 'टाइम-ऑफ' की सुविधा देगी और इसे अगले हफ्ते 16 जनवरी से लागू किया जाएगा

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 12, 2023 पर 10:42 PM
Microsoft के कर्मचारियों को अगले हफ्ते से मिलेगी अनलिमिटेड छुट्टी, कंपनी ने लीव पॉलिसी में किया बड़ा बदलाव
Microsoft ने अनलिमिटेड टाइम-ऑफ को “Discretionary Time Off" का नाम दिया है

दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने अमेरिकी कर्मचारियों के लिए अपनी लीव पॉलिसी में बदलाव करने का ऐलान किया है। कंपनी अमेरिका में काम करने वाले अपने कर्मचारियों को अब अनलिमिटेड 'टाइम-ऑफ' की सुविधा देगी। माइक्रोसॉफ्ट के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन के कर्मचारियों के लिए पहले से यह लीव-पॉलिसी लागू थी। हालांकि अब अमेरिका में काम करने वाले कंपनी के सभी फुल-टाइम कर्मचारियों के लागू करने का फैसला किया गया है। द वर्ज ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि Microsoft ने अनलिमिटेड टाइम-ऑफ को “Discretionary Time Off" का नाम दिया है और इसे अगले हफ्ते 16 जनवरी से लागू किया जाएगा।

द वर्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट के चीफ पीपल ऑफिसर कैथलीन होगन वे कर्मचारियों को लिखे ईमेल में इस टाइम-ऑफ की जानकारी दी है। होगन ने कहा, "हम कहां से, कब और किस तरीके से काम कर रहे हैं, यह सब पिछले कुछ समय में नाटकीय रूप से बदल गया है। ऐसे में इस बदलाव के साथ छुट्टियों को लेकर अधिक लचीला मॉडल अपनाने और अपनी लीव पॉलिसी को आधुनिक बनाना एक सहज अगला कदम है।"

साथ में ये छुट्टियां भी मिलेंगी

अनलिमिटेड टाइम-ऑफ लागू होने का मतलब है कि अब माइक्रोसॉफ्ट के नए कर्मचारियों को भी अपने खाते में छुट्टियों के आने का इंतजार नहीं करना होगा और वे आसानी से छुट्टी ले सकेंगे। इस अनलिमिटेड टाइम-ऑफ के अलावा माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारियों को 10 कॉरपोरेट हॉलिडे, लीव ऑफ अबसेंस, सिक और मेंटल हेल्थ टाइम ऑफ, परिवार में शोक पर छुट्टी सहित अन्य छुट्टियां भी मिलेंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें