मुंबई: BMC ने टेलीकॉम कंपनियों को दी बड़ी राहत, ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने का शुल्क घटाने का किया ऐलान

BMC ने ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने के शुल्क को एक लाख रुपये प्रति किलोमीटर से घटाकर 1,000 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया है, सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने इस कदम का स्वागत किया है

अपडेटेड May 25, 2022 पर 7:16 PM
Story continues below Advertisement

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने टेलीकॉम कंपनियों को बड़ी राहत देते हुए ऑप्टिकल फाइबर केबल (OFC) बिछाने के शुल्क में भारी कटौती की है। BMC ने शुल्क को एक लाख रुपये प्रति किलोमीटर से घटाकर 1,000 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया है। BMC कमिश्नर आईएस चहल (BMC Commissioner IS Chahal) ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से इसकी पुष्टि की है।

उद्योग संगठन सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि इस कटौती से उद्योग को काफी फायदा होगा। COAI के जनरल डायरेक्टर एसपी कोचर (COAI DG SP Kochhar) ने कहा कि उद्योग शुल्क खत्म करने की अपनी अन्य मांग पर भी जोर देता रहेगा।

ये भी पढ़ें- Yasin Malik: टेरर फंडिंग मामले में दोषी ठहराए गए यासीन मलिक को NIA कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा


उन्होंने कहा कि बीएमसी 2015 के नियमों के अनुसार खुदाई संबंधी गतिविधि के लिए एक लाख रुपये प्रति किमी वसूल कर रही थी। जबकि 2016 में दूरसंचार विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, ऑप्टिकल फाइबर बिछाने के लिए प्रशासनिक शुल्क की राशि 1,000 रुपये प्रति किलोमीटर है।

कोचर ने कहा कि स्थानीय ऑथॉरिटी इसके अलावा कोई अन्य टैक्स, शुल्क, सेस या सरचार्ज नहीं लगा सकते हैं। COAI ने कहा कि वह काफी समय से दूरसंचार विभाग के निर्देशों के अनुसार शुल्क कम करने का मुद्दा उठा रहा है। उन्होंने कहा कि उसे लगा कि उच्च शुल्क महाराष्ट्र में अस्तित्व और आगामी दूरसंचार इंफ्रास्ट्रक्चर के रोलआउट के लिए एक बड़ी बाधा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।