लाइफस्टाइल ई-कॉमर्स कंपनी मिंत्रा (Myntra) भी अब क्विक कॉमर्स सेक्टर में आ गई है। कंपनी ने 'M-Now' नाम से इस सेक्टर में कदम रखा है। इसके तहत बेंगलुरु के चुनिंदा इलाकों में 2 घंटे के अंदर सामान की डिलीवरी की गारंटी देने वाली क्विक सर्विस का पायलट शुरू किया गया है। फिलहाल पायलट के तहत सिलेक्टेड सामान की ही डिलीवरी शुरू की गई है।
