फूड एंड बेवरेज कंपनी नेस्ले (Nestle) के सीईओ मार्क श्नाइडर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी उनकी जगह अनुभवी लॉरेंट फ्रीक्स को नियुक्त कर रही है। रॉयटर्स के मुताबिक, कंपनी ने इस बारे में बयान जारी किया है। श्नाइडर पिछले 8 साल से नेस्ले का नेतृत्व कर रहे थे। अब उन्होंने सीईओ और बोर्ड मेंबर के रूप में पद छोड़ने का फैसला किया है।
