Layoffs in Nokia: नोकिया ने करीब 2000 लोगों को नौकरी से निकाल दिया है। यह छंटनी ग्रेटर चीन में की गई है और कंपनी के कुल कर्मचारियों का लगभग वन फिफ्थ है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में सोर्सेज के हवाले से कहा गया है कि नोकिया यूरोप भर में 350 और लोगों को बाहर का रास्ता दिखाने का प्लान कर रही है। ऐसा लागत कम करने के प्रयासों के तहत किया जा रहा है। नोकिया ने पिछले साल लागत कम करने और 2026 तक 80 करोड़ यूरो से लेकर 1.2 अरब यूरो के बीच बचत करने के लिए 14,000 नौकरियों में कटौती की योजना बनाई थी। ये छंटनी उसी प्लान का हिस्सा हैं।
