Get App

Paytm AGM: फिनटेक में बन गए हैं लीडर, अब मुनाफे पर करना है फोकस: विजय शेखर शर्मा

Paytm 24th AGM: हाल ही में पेटीएम को अपने पेमेंट सर्विसेज बिजनेस में निवेश के लिए वित्त मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। अब PPSL पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस के लिए फिर से आवदेन करेगी। सालाना आम बैठक में कंपनी के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने कहा कि वह खुद को कंपनी के मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 12, 2024 पर 10:43 AM
Paytm AGM: फिनटेक में बन गए हैं लीडर, अब मुनाफे पर करना है फोकस: विजय शेखर शर्मा
शर्मा ने कहा कि क्यूआर कोड और साउंडबॉक्स इनोवेशंस ने देश में वित्तीय क्रांति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Paytm Annual General Meeting: 12 सितंबर को फिनटेक कंपनी पेटीएम की 24वीं सालाना आम बैठक हुई। यह सुबह 9 बजे से शुरू हुई। इस मीटिंग के दौरान कंपनी के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शेयरहोल्डर्स से जुड़े। उन्होंने पेमेंट एग्रीगेटर (पीए) लाइसेंस के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से दोबारा आवेदन करने की मंशा दोहराई।

यह भी कहा कि वह इंडियन बिजनेसेज और स्मॉल मर्चेंट्स के लिए वर्ल्ड क्लास प्रोडक्ट बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। शर्मा ने मीटिंग के दौरान कहा, 'मेरे बोर्ड के सदस्यों ने मुझे सलाह दी कि मैं बेंचमार्क के रूप में ESOP से पहले EBITDA पर फोकस को PAT (प्रॉफिट आफ्टर टैक्स) पर शिफ्ट करूं। हम मानते हैं कि ESOP से पहले EBITDA, अपने बड़े ESOP चार्ज के कारण हमारी फाइनेंशियल हेल्थ की केवल आंशिक तस्वीर पेश करता है। हमारी प्रतिबद्धता अब PAT पर फोकस करने की है, जो वास्तविक प्रॉफिटेबिलिटी की ओर हमारे प्रयास को दर्शाती है।'

शेयरहोल्डर्स को संबोधित करते हुए विजय शेखर शर्मा ने कहा कि कोर पेमेंट्स बिजनेस और क्रॉस-सेलिंग फाइनेंशियल सर्विसेज पर फोकस किया गया है। एक ऐसा कारोबार खड़ा कर रहे हैं, जो प्रॉफिटेबल, टिकाऊ हो, फ्री कैश फ्लो जनरेट करे और लॉन्ग टर्म के लिए स्केलेबल हो।

कई गुना बढ़ जाएगी AI की शक्ति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें