RBI Dividend to Central Government: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के बोर्ड की इस शुक्रवार 19 मई को बैठक होनी है। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक इसमें केंद्र सरकार को डिविडेंड देने की संभावना पर विचार हो सकता है। यह बैठक मुंबई में होगी। इसमें केंद्रीय बैंक आरबीआई की वित्तीय स्थिति पर चर्चा होगी और कितनी राशि सरकार को डिविडेंड के रूप में दी जा सकती है, इस पर चर्चा होगी। आमतौर पर मई में ही इस प्रकार की बैठक होती है जिसमें आरबीआई अपनी वित्तीय सेहत और डिविडेंड अमाउंट पर फैसला करता है।
