भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने सोने के बदले कर्ज देने वाली एंटिटी के कामकाज में कई गड़बड़ियां पाई हैं और उनसे अपनी पॉलिसी और पोर्टफोलियो की समीक्षा करने को कहा है। RBI ने आज 30 सितंबर को को इसे लेकर एक सर्कुलर जारी किया और सभी सुपरवाइज्ड एंटिटी से तुरंत एक्शन लेने के लिए कहा है। केंद्रीय बैंक ने लेंडर्स को भेजे एक संदेश में कहा कि प्रुडेंशियल गाइडलाइन के पालन पर हाल ही में की गई समीक्षा में सोने के आभूषणों को गिरवी रखकर दिए जाने वाले लोन के संबंध में कई खामियां सामने आई हैं।
