IDFC First Bank News: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पर ₹38.60 लाख का जुर्माना लगाया है। बैंक पर यह जुर्माना Know Your Customer (KYC) से जुड़े नियमों के उल्लंघन पर लगा है। बैंक ने इसकी जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी है। एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक चालू खाता खोलने में बैंक ने केवाईसी से जुड़े नियमों का पालन नहीं किया जिसके चलते आरबीआई ने कार्रवाई की है। आरबीआई ने 17 अप्रैल 2025 को इसके बारे में बैंक को सूचित किया था।
