Get App

RBI Policy: खत्म होगी सिक्कों की किल्लत, खास ढंग के 'एटीएम' निकालने की आरबीआई की योजना, ऐसे करेगा काम

RBI Policy: बाजार में आज सिक्कों की किल्लत सी हो गई है और सामानों की खरीदारी के बाद बचे हुए पैसों के बदले में दुकानदार टॉफी पकड़ा दे रहे हैं। हालांकि अब जल्द ही इस समस्या का समाधान होने वाला है। केंद्रीय बैंक आरबीआई क्यूआर कोड पर आधारित कॉइन वेंडिंग मशीन लॉन्च करने वाली है। इसे परीक्षण के तौर पर पहले देश के 12 शहरों के 19 स्थानों पर बड़े बैंकों के साथ साझेदारी में लॉन्च किया जाएगा

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Feb 08, 2023 पर 1:29 PM
RBI Policy: खत्म होगी सिक्कों की किल्लत, खास ढंग के 'एटीएम' निकालने की आरबीआई की योजना, ऐसे करेगा काम
कॉइन वेंडिंग मशीन्स ऑटोमैटिक मशीन्स होती हैं जो बैंक नोट्स की बजाय सिक्के निकालती हैं। आरबीआई गवर्नर के मुताबिक इसे यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिए बैंक खाते से जोड़ा जाएगा। इसका मतलब है कि इस मशीन से सिक्के निकालने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करना होगा और फिर यूपीआई के जरिए खाते से पैसे कटेंगे और उतने मूल्य के सिक्के बाहर निकलेंगे।

RBI Policy: बाजार में आज सिक्कों की किल्लत सी हो गई है और सामानों की खरीदारी के बाद बचे हुए पैसों के बदले में दुकानदार टॉफी पकड़ा दे रहे हैं। हालांकि अब जल्द ही इस समस्या का समाधान होने वाला है। केंद्रीय बैंक आरबीआई क्यूआर कोड पर आधारित कॉइन वेंडिंग मशीन लॉन्च करने वाला है। इसे परीक्षण के तौर पर पहले देश के 12 शहरों के 19 स्थानों पर बड़े बैंकों के साथ साझेदारी में लॉन्च किया जाएगा। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktikanta Das) का कहना है कि पायलट प्रोजेक्ट के मिले रिजल्ट्स के आधार पर इन मशीनों के जरिए सिक्कों को लेकर बैंकों को दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

आरबीआई गवर्नर ने एमपीसी बैठक खत्म होने के बाद इसकी जानकारी दी है। क्यू कोड आधारित कॉइन वेंडिंग मशीन्स (Coin Vending Machines) के अलावा आरबीआई गवर्नर ने विदेशी यात्रियों को यूपीआई के जरिए दुकानदारों को पेमेंट करने की मंजूरी देने का प्रस्ताव रखा है।

कैसे काम करेगी Coin Vending Machines

कॉइन वेंडिंग मशीन्स ऑटोमैटिक मशीन्स होती हैं जो बैंक नोट्स की बजाय सिक्के निकालती हैं। आरबीआई गवर्नर के मुताबिक इसे यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिए बैंक खाते से जोड़ा जाएगा। इसका मतलब है कि इस मशीन से सिक्के निकालने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करना होगा और फिर यूपीआई के जरिए खाते से पैसे कटेंगे और उतने मूल्य के सिक्के बाहर निकलेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें