RBI Repo Rate Cut: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने करीब 5 सालों के लंबे अंतराल के बाद शुक्रवार को पहली बार रेपो रेट में कटौती का ऐलान किया है। इस ऐलान से बैंकों के लोन की ब्याज दरें सस्ती हो सकती है और आपकी होम लोन EMI का बोझ भी कम हो सकता है। RBI ने रेपो रेट को 0.25 प्रतिशत घटाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया। केंद्रीय बैंक ने देश की आर्थिक ग्रोथ को रफ्तार देने के मकसद से ब्याज दरों में यह कटौती की है।