Get App

RBI MPC: तीन साल के निचले स्तर पर आएगी ब्याज दर? आरबीआई दे सकता है बड़ा तोहफा

RBI साल 2025 के अंत तक रेपो रेट 5.5% तक ला सकता है। गिरती महंगाई और आर्थिक सुस्ती को देखते हुए यह कदम संभव है। इससे रियल एस्टेट और इंडस्ट्री को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।

Suneel Kumarअपडेटेड Apr 07, 2025 पर 8:01 PM
RBI MPC: तीन साल के निचले स्तर पर आएगी ब्याज दर? आरबीआई दे सकता है बड़ा तोहफा
RBI साल 2025 के अंत तक रेपो रेट को घटाकर 5.5% तक ला सकता है, जो अभी 6.25% है।

RBI MPC: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) साल 2025 के अंत तक रेपो रेट को घटाकर 5.5% तक ला सकता है, जो अभी 6.25% है। CNBC-TV18 ने पांच प्रमुख अर्थशास्त्रियों से बात की और सभी का मानना है कि आर्थिक सुस्ती और घटती महंगाई की वजह से यह कटौती तय है। अगर ऐसा होता है, तो यह ब्याज दर अगस्त 2022 के बाद यानी करीब तीन साल के सबसे निचले स्तर पर आ जाएंगी।

रेपो रेट में कब होती है कटौती?

दरअसल, रेपो रेट में कटौती तब की जाती है, जब महंगाई कम हो या विकास दर सुस्त पड़ रही हो। ये दोनों ही फैक्टर फिलहाल रेपो रेट घटाने के हक में हैं। सिटी इंडिया के चीफ इकनॉमिस्ट समीरन चक्रवर्ती का मानना है कि मौद्रिक नीति समिति (MPC) अब महंगाई की बजाय ग्रोथ पर ज्यादा फोकस करेगी, क्योंकि विकास की दिशा में जोखिम ज्यादा बड़ा है।

वहीं, SBI के ग्रुप चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर सौम्य कांति घोष के अनुसार, अगर महंगाई के मौजूदा अनुमान सही रहे तो अक्टूबर 2025 तक रिटेल महंगाई 4% या उससे कम रह सकती है। फरवरी 2025 में महंगाई दर 4% से नीचे रही थी, जो कि एक अहम संकेत है। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में गिरावट भी भारत में महंगाई को और काबू में रखने में मदद कर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें