भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जल्द ही UPI के जरिए कैश जमा करने वाली मशीन में पैसा जमा करने की सुविधा देगा। इसके अलावा, PPP (प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स) कार्डधारकों को भी थर्ड पार्टी ऐप के जरिए UPI पेमेंट करने की सुविधा देने की इजाजत देने का प्रस्ताव रखा गया है। RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikant Das) ने कहा 5 अप्रैल को मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी के बैठक की जानकारी देते हुए कहा, "एटीएम में बिना कार्ड लगाए, यूपीआई के इस्तेमाल से कैश निकालने की सुविधा दी गई थी, जो सफल रही। इसी अनुभव को देखते हुए अब कैश डिपॉजिट मशीन (CDM) में UPI का इस्तेमाल करके कैश जमा करने की सुविधा देने का प्रस्ताव है।"
