Get App

Ruchi Soya के FPO की लिस्टिंग के बाद शेयरों में आई 15% की तेजी

अब कंपनी दावा कर रही है कि FPO के पैसे से रुचि सोया कर्ज मुक्त हो जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 09, 2022 पर 10:34 AM
Ruchi Soya के FPO की लिस्टिंग के बाद शेयरों में आई 15% की तेजी
Ruchi Soya के FPO की लिस्टिंग के बाद शेयरों में आई 13% की तेजी (FILE PHOTO)

Ruchi Soya Stock Price: रुचि सोया के FPO (फॉलो-ऑन ऑफर) की लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयरों में 15% की तेजी आई है। कंनपी के शेयर शुक्रवार, 8 अप्रैल को 14.71% चढ़कर 938 रुपए पर बंद हुए हैं। कंपनी का मकसद FPO से पैसा जुटाकर कर्ज चुकाने का था। अब कंपनी ने कहा है कि उसने कंपनी का 2,925 करोड़ रुपए का कर्ज चुका दिया है।

BSE पर शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले 3.8 फीसदी चढ़कर 850 रुपए पर खुला। दोपहर के कारोबार में इसमें तेजी आई और 14.71% चढ़कर 938 रुपए पर बंद हुए हैं। कंपनी FPO प्राइस के मुकाबले सिर्फ एक दिन में निवेशकों को 42 फीसदी का प्रॉफिट हो चुका है।

15 मार्च के बंद होने से लेकर पिछले सेशन तक स्टॉक में 25 फीसदी की गिरावट आई थी। FPO सब्सक्रिप्शन पीरियड के दौरान भी इसमें 9 फीसदी का सुधार देखा गया था। शुक्रवार के बंद भाव के मुताबिक, रुचि सोया का मार्केट कैप 33,500 करोड़ रुपए है।

कंपनी ने FPO के जरिए जुटाए 4,300 करोड़ रुपए

सब समाचार

+ और भी पढ़ें