Get App

Samsung's Workers Protest: नोटबंदी-जीएसटी के चलते बढ़ी MNCs की मनमानी! 10 दिनों से सैमसंग की फैक्ट्री में काम ठप

Samsung's Workers Protest: फेस्टिव सीजन आ रहा है। कंपनियां इसका साल भर इंतजार करती हैं लेकिन सैमसंग का प्रोडक्शन ही ठप हो गया है। इसकी वजह ये है कि एंप्लॉयीज लगातार 10 दिनों से हड़ताल पर हैं। उनकी कुछ मांगे हैं जिसके चलते टकराव की स्थिति बनी है। अब उनकी गुहार तमिलनाडु सरकार से हस्तक्षेप की है। एक रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर ने इसकी जड़ नोटबंदी और जीएसटी को बताया है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 18, 2024 पर 5:09 PM
Samsung's Workers Protest: नोटबंदी-जीएसटी के चलते बढ़ी MNCs की मनमानी! 10 दिनों से सैमसंग की फैक्ट्री में काम ठप
Samsung's Workers Protest: तमिलनाडु में सैमसंग के एंप्लॉयीज 10 दिनों से हड़ताल पर बैठे हुए हैं। इससे फेस्टिव सीजन से पहले सैमसंग का प्रोडक्शन प्रभावित हो रहा है।

Samsung's Workers Protest: तमिलनाडु में सैमसंग के एंप्लॉयीज 10 दिनों से हड़ताल पर बैठे हुए हैं। इससे फेस्टिव सीजन से पहले सैमसंग का प्रोडक्शन प्रभावित हो रहा है। अब यूनियन के सदस्यों ने तमिलनाडु सरकार से हस्तक्षेप करने और श्रमिक मुद्दों को हल करने की अपील की है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के पास श्रीपेरंबुदुर में सैमसंग के प्लांट के कर्मचारी 9 सितंबर से बेहतर वेतन, वर्किंग ऑवर्स में कटौती और यूनियन को मान्यता की मांग कर रहे हैं। सैमसंग की यह फैसिलिटी वर्ष 2007 में बनी थी और यहां टीवी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसी चीजें बनती है। यहां 1800 वर्कर्स काम करते हैं और यूनियन का दावा है कि करीब 1500 एंप्लॉयीज हड़ताल पर बैठे हुए हैं।

एंप्लॉयीज की ये है मांग

सैमसंग के एंप्लॉयीज की यह हड़ताल सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (CITU) ने ऑर्गेनाइज की है। इसे कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्किस्ट) का सपोर्ट भी मिला हुआ है और खास बात ये है कि राज्य में डीएमके की गठबंधन सरकार में यह भी सहयोगी है। सीआईटीयू के कांचीपुरम जिला सचिव ई मुथुकुमार ने मनीकंट्रोल से बातचीत में कहा कि सैमसंग इंडिया वर्कर्स यूनियन को कंपनी न तो मानने को तैयार है और न ही बातचीत करने को। इसकी बजाय उन्होंने इसके समानांतर एंप्लॉयीज की एक समिति बनाई और कहा कि वे केवल उनसे बात करेंगे जबकि अधिकांश एंप्लॉयीज सैमसंग इंडिया वर्कर्स यूनियन के साथ हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनके सदस्यों को कंपनी अपनी समिति में शामिल होने के लिए दबाव डाल रही है।

सीआईटीयू तमिलनाडु के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी कन्नन ने मनीकंट्रोल से कहा कि विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को इस हड़ताल का समाधान करना चाहिए। अभी एंप्लॉयीज का वेतन ₹18,000 से ₹45,000 के बीच है, लेकिन केवल पांच एंप्लॉयीज को ही ₹45,000 मिल रहा है। कन्नन ने कहा कि कंपनी को मांगी की सूची दी गई है, लेबर डिपार्टमेंट से बातचीत हो रही है लेकिन सैमसंग का मैनेजमेंट सहयोग नहीं कर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें