Get App

SEBI ने भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी को भेजा ₹5.35 करोड़ का नोटिस, जानें पूरा मामला

मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) को एक नोटिस भेजकर उससे 5.35 करोड़ रुपये का भुगतान करने की मांग की है। यह नोटिस मेहुल चोकसी की कंपनी गीतांजलि जेम्स लिमिटेड (Gitanjali Gems Ltd) के शेयरों में धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में जारी किया गया है

Moneycontrol Newsअपडेटेड May 18, 2023 पर 7:33 PM
SEBI ने भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी को भेजा ₹5.35 करोड़ का नोटिस, जानें पूरा मामला
साल 2018 में PNB घोटाला सामने आने के बाद मेहुल चोकसी विदेश भाग गया था

मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) को एक नोटिस भेजकर उससे 5.35 करोड़ रुपये का भुगतान करने की मांग की है। यह नोटिस मेहुल चोकसी की कंपनी गीतांजलि जेम्स लिमिटेड (Gitanjali Gems Ltd) के शेयरों में धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में जारी किया गया है। SEBI ने कहा कि अगर 15 दिनों के भीतर इस राशि का भुगतान नहीं किया जाता है तो उसके खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई हो सकती है। साथ ही उसकी संपत्ति और बैंक खातों को जब्त किया जा सकता है। SEBI की ओर से लगाए गए एक जुर्माने की राशि नहीं चुकाने को लेकर रेगुलेटर ने यह नोटिस भेजा है।

बता दें कि मेहुल चोकसी, गीतांजलि जेम्स का चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर होने के साथ कंपनी के प्रमोटर ग्रुप में भी शामिल था। वह पीएनबी बैंक-घोटाले में आरोपो और भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी (Nirav Modi) का मामा है। चोकसी और नीरव दोनों पर PNB बैंक से 14,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

साल 2018 में PNB घोटाला सामने आने के बाद चोकसी और नीरव दोनों विदेश भाग गए थे। चोकसी के जहां एंटीगुआ एवं बरबूडा में मौजूद होने की बात कही जा रही है। वहीं नीरव मोदी ब्रिटेन की एक जेल में बंद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें