देश की सबसे बड़ी शुगर कंपनियों में से एक श्री रेणुका शुगर्स (Shree Renuka Sugars) ने इस साल गन्ने की पैदावार (Sugarcane Production) में करीब 20 फीसदी की गिरावट आने का अनुमान जताया है। कंपनी के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, विजेंद्र सिंह ने मनीकंट्रोल को बताया मानसून सीजन के दौरान हुई अनियमित बारिश इस साल गन्ना उत्पादन कम रहने की उम्मीद है। विजेंद्र ने कहा, "इस साल बारिश अनियमित रही। खासतौर से अगस्त सूखा रहा और फिर अक्टूबर भी अभी तक सूखा ही जा रहा है। इससे महाराष्ट्र और कर्नाटन में गन्ने के उत्पादन पर काफी असर पजडा है।" हालांकि उन्होंने साथ में यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में असमान्य बारिश से गन्ने के फसल पर कोई खास असर नहीं पड़ा है।
