सिद्धार्थ मोहंती तीन महीने के लिए बने LIC के अंतरिम चेयरमैन, 14 मार्च से संभालेंगे काम काज

LIC के मुताबिक उसके मौजूदा चेयरमैन एमआर कुमार के कार्यकाल को बढ़ाया नहीं जाएगा। LIC से जुड़े सूत्रों के मुताबिक मोहंती को अपने मौजूदा कार्यभार के साथ यह अंतरिम जिम्मेदारी दी गई है। LIC ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि, सेबी रेगुलेशंस 2015 के मुताबिक मंगलम रामासुब्रमण्यम कुमार के भारतीय जीवन बीमा निगम के अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल 13 मार्च 2023 को पूरा हो रहा है

अपडेटेड Mar 11, 2023 पर 10:39 PM
Story continues below Advertisement
सिद्धार्थ मोहंती तीन महीने के लिए बने LIC के अंतरिम चेयरमैन, 14 मार्च से संभालेंगे काम काज

जीवन बीमा निगम (LIC) के मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ मोहंती अब इसके अंतरिम चेयरमैन के तौर पर नियुक्त किए जाएंगे। बता दें कि सिद्धार्थ मोहंती को अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर 3 महीने का प्रभार दिया गया है। LIC के मुताबिक उसके मौजूदा चेयरमैन एमआर कुमार के कार्यकाल को बढ़ाया नहीं जाएगा। LIC से जुड़े सूत्रों के मुताबिक मोहंती को अपने मौजूदा कार्यभार के साथ यह अंतरिम जिम्मेदारी दी गई है। LIC ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि, सेबी रेगुलेशंस 2015 के मुताबिक मंगलम रामासुब्रमण्यम कुमार के भारतीय जीवन बीमा निगम के अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल 13 मार्च 2023 को पूरा हो रहा है। इसके बाद अगले अध्यक्ष के तौर पर चेयरपर्सन के तौर पर सिद्धार्थ मोहंती 14 मार्च से पदभार संभालेंगे।

LIC हाउसिंग के एमडी थे सिद्धार्थ मोहंती

बता दें कि सिद्धार्थ मोहंती इससे पहले LIC हाउसिंग फाइनेंस के एमडी और सीईओ के तौर पर काम कर रहे थे। उनको 1 फरवरी 2021 को टीसी सुशील की जगह LIC के एमडी के तौर पर नियुक्त किया गया था। अभी तक मंगलम रामासुब्रमण्यम कुमार LIC के चेयरमैन के तौर पर काम कर रहे थे जबकि सिद्धार्थ मोहंती, बिष्णु चरण पटनायक, आईपे मिनी और राजकुमार एलआईसी के एमडी के तौर पर काम कर रहे थे।

PhonePe को पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस मिला, 84 लाख करोड़ पहुंची सालाना टोटल पेमेंट वैल्यू


दो बार बढ़ाया गया था मंगलम रामासुब्रमण्यम कुमार का कार्यकाल

मंगलम रामासुब्रमण्यम कुमार को मार्च 2019 में LIC का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। इससे पहले वे कंपनी में दिल्ली के जोनल मैनेजर के तौर पर काम कर रहे थे। चेयरमैन बनने के बाद एम आर कुमार का कार्यकाल जुलाई 2021 को खत्म हो रहा था जिसे कि सरकार द्वारा 6 महीने तक बढ़ाकर मार्च 2022 तक कर दिया गया था। इसके बाद मार्च 2022 में उनके कार्यकाल को एक साल तक और बढ़ाकर मार्च 2023 तक कर दिया गया था। बता दें कि उनके कार्यकाल के दौरान ही एलआईसी की शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई थी। ऐसा भी माना जा रहा था कि उनके कार्यकाल को एक बार फिस से बढ़ाया जा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।