Get App

रवि आहूजा होंगे Sony Pictures Entertainment के नए प्रेसिडेंट और CEO, टोनी विंसीक्वेरा की लेंगे जगह

विंसीक्वेरा जून 2017 में Sony Pictures Entertainment में शामिल हुए थे। SPE में शामिल होने से पहले आहूजा वॉल्ट डिज्नी टेलीविजन के बिजनेस ऑपरेशंस के प्रेसिडेंट और CFO थे। इससे पहले, वह फॉक्स नेटवर्क्स ग्रुप और वर्जिन एंटरटेनमेंट ग्रुप, इंक में CFO सहित कई पदों पर काम कर चुके हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 02, 2024 पर 12:52 PM
रवि आहूजा होंगे Sony Pictures Entertainment के नए प्रेसिडेंट और CEO, टोनी विंसीक्वेरा की लेंगे जगह
रवि 2021 में SPE में शामिल होने के बाद से टोनी की लीडरशिप टीम के सेंटर में रहे हैं।

जापान की सोनी ग्रुप कॉरपोरेशन और सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट (SPE) ने रवि आहूजा को नया प्रेसिडेंट और CEO नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 2 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी। आहूजा अभी SPE के ग्लोबल टेलीविजन स्टूडियोज के चेयरमैन, प्रेसिडेंट और मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) हैं। सोनी समूह ने बयान में कहा कि वह SPE के चेयरमैन और CEO टोनी विंसीक्वेरा की जगह लेंगे। विंसीक्वेरा जून 2017 में SPE में शामिल हुए थे।

बयान में कहा गया, विंसीक्वेरा दिसंबर 2025 के आखिर तक नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में SPE के लिए सलाहकार की भूमिका में बने रहेंगे। आहूजा सोनी ग्रुप कॉरपोरेशन के चेयरमैन और CEO केनिचिरो योशिदा और सोनी ग्रुप कॉरपोरेशन के प्रेसिडेंट, COO और मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) हिरोकी तोतोकी को रिपोर्ट करेंगे।

2021 से सोनी के साथ हैं आहूजा

आहूजा सोनी पिक्चर्स टेलीविजन (SPT) के सभी प्रोडक्शन बिजनेसेज और स्टूडियो के इंडिया बिजनेस की देखरेख के लिए ग्लोबल टेलीविजन स्टूडियोज के चेयरमैन के रूप में 2021 में SPE में शामिल हुए थे। सोनी समूह ने कहा कि SPE में शामिल होने के बाद से आहूजा ने SPE के विलय और अधिग्रहण (M&A) गतिविधियों की भी देखरेख की है। इनमें नॉनफिक्शन एंटरटेनमेंट कंपनी इंडस्ट्रियल मीडिया, यूके की दिग्गज प्रोडक्शन कंपनी बैड वुल्फ, वीएफएक्स कंपनी पिक्सोमोंडो का अधिग्रहण और जीएसएन गेम्स की स्कोपली को बिक्री शामिल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें