Get App

SpiceJet ने ₹80 करोड़ की पेंडिंग सैलरी का किया पेमेंट, PF अभी भी बकाया: CNBC-TV18

SpiceJet के सीएमडी अजय सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि स्पाइसजेट मौजूदा एयरक्राफ्ट्स को हटाकर अपने फ्लीट को दोगुना करने की योजना बना रही है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के अंत तक 40 एयरक्राफ्ट रखने और वित्त वर्ष 2026 के अंत तक इसे दोगुना करके 80 करने का लक्ष्य रखा है। साथ ही 5000 साप्ताहिक उड़ानों का लक्ष्य रखा है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 26, 2024 पर 3:31 PM
SpiceJet ने ₹80 करोड़ की पेंडिंग सैलरी का किया पेमेंट, PF अभी भी बकाया: CNBC-TV18
SpiceJet के ऊपर 15 सितंबर तक कुल वैधानिक बकाया 601.5 करोड़ रुपये था।

SpiceJet Salary: बजट एयरलाइन स्पाइसजेट ने जून, जुलाई और अगस्त के लिए 80 करोड़ रुपये की पेंडिंग सैलरी का भुगतान कर दिया है। CNBC-TV18 को यह जानकारी सूत्रों से मिली है। हाल ही में स्पाइसजेट ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के माध्यम से 3,000 करोड़ रुपये जुटाए थे। नकदी संकट से जूझ रही स्पाइसजेट का QIP 16 सितंबर को ओपन हुआ और 20 सितंबर को बंद हो गया। कंपनी ने 61.60 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस पर 48,70,12,986 शेयरों का एलोकेशन मंजूर किया। QIP के लिए फ्लोर प्राइस 64.79 रुपये प्रति शेयर रखा गया था।

स्पाइसजेट का कहना है कि QIP ने गोल्डमैन सैक्स (सिंगापुर), मॉर्गन स्टेनली एशिया, बीएनपी पारिबा फाइनेंशियल मार्केट्स ODI, नोमुरा सिंगापुर लिमिटेड ODI, टाटा म्यूचुअल फंड, डिस्कवरी ग्लोबल ऑपर्च्युनिटी लिमिटेड सहित टॉप-टीयर इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स और म्यूचुअल फंड्स को आकर्षित किया। QIP के बाद कंपनी की पेड अप इक्विटी शेयर कैपिटल बढ़कर 12,81,68,57,030 रुपये हो गई है, जो पहले 7,94,67,27,170 रुपये थी।

कितने कर्ज में डूबी है SpiceJet

स्पाइसजेट के ऊपर 15 सितंबर तक कुल वैधानिक बकाया 601.5 करोड़ रुपये था। कुल राशि में से 297.5 करोड़ रुपये टीडीएस से संबंधित हैं, 156.4 करोड़ रुपये कर्मचारियों के प्रोविडेंट फंड और 145.1 करोड़ रुपये जीएसटी से जुड़े हैं। स्पाइसजेट ने कहा था कि वह QIP से हासिल पैसों का इस्तेमाल कंपनी लेनदारों, पट्टेदारों, वेंडर्स और फाइनेंसर्स का बकाया सेटल करने के लिए करेगी।कंपनी के QIP में कई बड़े फैमिली ऑफिसेज जैसे कि मधु केला, आकाश भंसाली, संजय डांगी, रोहित कोठारी और FIIs, DIIs ने हिस्सा लिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें