Awfis IPO: ऑफिस स्पेस सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड (Awfis Space Solutions Private Ltd) आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। क्रिसकैपिटल (ChrysCapital) और Peak XV Partners (पूर्व नाम सिकोईया इंडिया) के निवेश वाली इस स्टार्टअप ने इस काम के लिए तीन इनवेस्टमेंट बैंक चुन लिए हैं। इस तरह से इसकी आईपीओ लाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह पहली बार होगा जब को-वर्किंग स्पेस प्रोवाइड करने वाली कोई कंपनी घरेलू मार्केट में लिस्ट होने की तैयारी कर रही है। मनीकंट्रोल को इसकी जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है। वहीं इस मामले में जब कंपनी से ई-मेल के जरिए संपर्क किया गया तो कोई जवाब नहीं मिला।
