Byju's News: 3 हजार एंप्लॉयीज का दावा दाखिल, लेकिन बायजू रवींद्रन नहीं दे रहे कोई डिटेल्स

Byju's News: दिवालिया हो चुकी एडुटेक प्लेटफॉर्म बायजूज के रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल का कहना है कि करीब 3 हजार एंप्लॉयीज के क्लेम अब तक मिल चुके हैं। हालांकि रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल ने आगे यह भी कहा कि बायजूज के फाउंडर बायजू रवींद्रन ने अभी तक बैंक अकाउंट्स और अन्य डेटा इत्यादि मुहैया कराने से इनकार कर दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला

अपडेटेड Aug 01, 2024 पर 5:08 PM
भारतीय क्रिकेट बोर्ड BCCI की याचिका पर नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने पिछले महीने रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल नियुक्त किया था।

Byju's News: दिक्कतों से जूझ रही एडुटेक प्लेटफॉर्म बायजूज के रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल का कहना है कि करीब 3 हजार एंप्लॉयीज के क्लेम अब तक मिल चुके हैं। हालांकि रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल ने आगे यह भी कहा कि बायजूज के फाउंडर बायजू रवींद्रन ने अभी तक बैंक अकाउंट्स और अन्य डेटा इत्यादि मुहैया कराने से इनकार कर दिया है। बता दें कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड BCCI की याचिका पर नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने पिछले महीने रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल नियुक्ति किया था। उनका काम तब तक कंपनी को संभालना है, जब तक लेंडर्स की कमेटी नहीं बन जाती है। एनसीएलटी ने यह फैसला दिवालिया प्रक्रिया से जुड़ी बीसीसीआई की याचिका पर सुनाया था।

Byju Raveendran को कैसी डिटेल्स देनी है?

बीसीसीआई की याचिका पर ही बायूजज के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू हुई है और रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल की नियुक्ति हुई है। हालांकि बायजूज ने बाद में बीसीसीआई का पूरा बकाया चुकता करने की बात कही थी और एनसीएलटी के फैसले के खिलाफ बायजू रवींद्रन ने नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) में याचिका दाखिल किया था। एनसीएलएटी ने बायजू रवींद्रन को फंड के स्रोत के बारे में डिटेल्स फाइल करने को कहा था दिसके जरिए वह बीसीसीआई की के बकाया चुकाने का प्रस्ताव रख रहे हैं।


एनसीएलएटी में दोनों पार्टियों ने 31 जुलाई को कहा कि बकाए का कुछ हिस्सा चुका दिया गया है और बाकी दो किश्तों में 2 अगस्त और 9 अगस्त को चुका दिया जाएगा। यह पेमेंट बायजू रवींद्रन के राजू रवींद्रन करते। हालांकि दिक्कत ये आ गई कि बायजूज की पैरेंट कंपनी थिंक एंड लर्न ने इस सेटलमेंट व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए और कहा कि यह इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड के प्रावधानों का उल्लंघन है। इसी पर एनसीएलएटी ने बा.जूज रवींद्रन को फंड के स्रोत का खुलासा करने को कहा था।

BCCI vs Byju's: बायजूज को एनसीएलटी से बड़ा झटका, बीसीसीआई की इस याचिका पर आया आदेश

बायजू रवींद्रन और BCCI के बीच सेटलमेंट को फिलहाल NCLAT से हरी झंडी नहीं

एंप्लॉयीज ने कैसा क्लेम दाखिल किया है?

रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल के पास इस समय कंपनी की कमान है। जब तक क्रेडिटर्स की कमेटी (CoC) नहीं बन जाती है, रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल पंकज श्रीवास्तव ही इसके सारे कामकाज देखेंगे। इनके पास सभी को अपना क्लेम देना है यानी कि कंपनी का कितना बकाया है। इसी के हिसाब से ही कंपनी की आगे की स्ट्रैटेजी तय की जाएगी। अधिक डिटेल्स में नीचे दिए गए लिंक पर जाकर पढ़ सकते हैं-

शुरू हो गई Byjus की दिवालिया प्रक्रिया, मौजूदा और पूर्व एंप्लॉयीज के सामने अब सिर्फ यह विकल्प

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।