Get App

Startup देश में 10 साल में 300 गुना बढ़े, भारत ग्लोबल लेवल पर तीसरा सबसे बड़ा इकोसिस्टम: जितेंद्र सिंह

उन्होंने कहा कि भारत में 2014 में सिर्फ 350 स्टार्टअप से नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने के 10 साल में 300 गुना वृद्धि हुई है सिंह ने कहा सि अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी क्षेत्र के लिए खोले जाने के बाद से लगभग चार वर्षों में अंतरिक्ष स्टार्टअप की संख्या एकल अंक से बढ़कर तिहरे अंक तक पहुंच गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 28, 2024 पर 10:28 PM
Startup देश में 10 साल में 300 गुना बढ़े, भारत ग्लोबल लेवल पर तीसरा सबसे बड़ा इकोसिस्टम: जितेंद्र सिंह
सरकार दे रही स्टार्टअप्स को बढ़ावा

देश में लोग अपनी आजीविका चलाने के लिए नौकरी करते हैं तो कुछ लोग खुद का बिजनेस भी करते हैं। वहीं बदलते वक्त के साथ कई लोग अपना स्टार्टअप खोलकर भी बिजनेस की शुरुआत कर रहे हैं। भारत में पिछले कुछ सालों में स्टार्टअप्स में काफी तेजी देखने को मिली है। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री ने भी अपनी बात रखी है।

स्टार्टअप्स को बढ़ावा

देश में लगातार स्टार्टअप्स को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं इसका अंदाजा स्टार्टअप्स से जुड़े आंकड़ों से लगाया जा सकता है। दरअसल, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि भारत में स्टार्टअप की संख्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद कई गुना बढ़ी है। उन्होंने बताया कि 10 साल में स्टार्टअप्स की संख्या लगभग 300 गुना बढ़ी है। उन्होंने कहा कि 2014 में देश में लगभग 350 स्टार्टअप थे।

स्टार्टअप इकोसिस्टम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें