ब्यूटी और पर्सनल केयर ब्रांड मामाअर्थ की मालिक होनासा कंज्यूमर (Honasa Consumer) और दिग्गज FMCG कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) के बीच सनस्क्रीन प्रोडक्ट को लेकर छिड़ी वॉर अब खत्म हो गई है। दोनों कंपनियां विवादित एडवर्टाइजमेंट हटाने पर राजी हो गई हैं। वही एडवर्टाइजमेंट, जिनके चलते पहले बयानबाजी हुई और फिर बात अदालत तक पहुंच गई। लेकिन अब तूफान के बाद की शांति होती दिख रही है। लेकिन दोनों कंपनियां आखिर किस बात को लेकर भिड़ी थीं?
