Get App

Tata Group का महिलाओं के लिए खास प्लान, पहले कॉस्मेटिक्स टेस्ट करें फिर खरीदें

Tata Group: देश में ब्यूटी और पर्सनल केयर (beauty and personal care) का मार्केट 16 अरब डॉलर का है। देश की कई दिग्गज कंपनियां इस सेक्टर में उतर रही हैं। टाटा ग्रुप (Tata Group) भी इसमें एंट्री मारने की तैयारी में है। उसकी पूरे देश में 20 ब्यूटी टेक स्टोर खोलने की योजना है

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Nov 17, 2022 पर 1:49 PM
Tata Group का महिलाओं के लिए खास प्लान, पहले कॉस्मेटिक्स टेस्ट करें फिर खरीदें
Tata Group का इस सेक्टर में LVMH ब्रांड Sephora और Nykaa जैसी कंपनियों से मुकाबला होगा

Tata Group: देश का बड़ा औद्योगिक घराना टाटा ग्रुप (Tata Group) ब्यूटी और पर्सनल केयर बिजनेस में उतरने की तैयारी कर रहा है। कंपनी की देश भर में 20 ब्यूटी टेक स्टोर (Beauty tech store) खोलने की योजना है। इसके लिए टाटा ग्रुप विदेशी ब्रांड्स से बातचीत कर रहा है। वर्चुअल मेकअप कियोस्क और डिजिटल स्किन टेस्ट का इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी इसके आधार पर ग्राहकों को प्रीमियम कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स ऑफर करेगी। इस सेक्टर में टाटा का सीधा मुकाबला LVMH के ब्रांड Sephora और घरेलू कंपनी Nykaa से होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा ग्रुप के ये स्टोर्स मौजूदा कॉस्मेटिक्स स्टोर्स से ज्यादा एडवांस होंगे।

देश में ब्यूटी और पर्सनल केयर का मार्केट 16 अरब डॉलर का है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है। जहां ब्यूटी और पर्सनल केयर बाजार तेजी से बढ़ रहा है। इसके 7 फीसदी के औसत से बढ़ने की संभावना है।

कई कंपनियों से चल रही है बातचीत

टाटा ग्रुप की योजना इस बिजनेस के तहत भारत में 18 से 45 साल की उम्र के बीच के युवाओं पर फोकस रहेगा। जिनके फॉरेन ब्रांड्स जैसे Estee Lauder के M.A.C और Bobbi Brown पसंदीदा है। मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी The Honest Company, Ellis Brooklyn और Gallinee जैसे विदेशी ब्रांड्स के साथ पार्टनरशिप कर सकती है। कंपनी से जुड़े एक शख्स ने बताया कि टाटा नए स्टोरों में एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट्स की सप्लाई के लिए दो दर्जन से अधिक कंपनियों के साथ बातचीत कर रहा है। हालांकि उन्होंने कंपनियों के नाम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। फिलहाल टाटा ने इस बारे में बयान देने से इनकार कर दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें