Get App

Tata Motors ने Bajaj Finance से मिलाया हाथ, पैसेंजर, EV डीलर को फंडिंग उपलब्ध कराने का है इरादा

कंपनी ने बयान में कहा कि टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी कंपनियां टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (TPEM) ने अपने पैसेंजर और इलेक्ट्रिक व्हीकल डीलरों के लिए सप्लाई चेन फाइनेंस सॉल्यूशन का विस्तार करने के लिए बजाज फाइनेंस के साथ हाथ मिलाया है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 20, 2024 पर 3:57 PM
Tata Motors ने Bajaj Finance से मिलाया हाथ, पैसेंजर, EV डीलर को फंडिंग उपलब्ध कराने का है इरादा
टाटा मोटर्स की पैसेंजर व्हीकल और पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी से जुड़ी सब्सिडियरी कंपनियों ने बजाज फाइनेंस के साथ साझेदारी की है।

टाटा मोटर्स की पैसेंजर व्हीकल और पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी से जुड़ी सब्सिडियरी कंपनियों ने बजाज फाइनेंस के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने यह पार्टनरशिप अपने डीलरों को सप्लाई चेन फाइनेंस सॉल्यूशन उपलब्ध कराने के लिए की है। कंपनी ने बयान में कहा कि टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी कंपनियां टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (TPEM) ने अपने पैसेंजर और इलेक्ट्रिक व्हीकल डीलरों के लिए सप्लाई चेन फाइनेंस सॉल्यूशन का विस्तार करने के लिए बजाज फाइनेंस के साथ हाथ मिलाया है।

TMPV और TPEM के डीलरों को मिलेगी फंडिंग

इसमें कहा गया है एग्रीमेंट के तहत TMPV और TPEM के डीलरों को कम से कम गारंटी के साथ फंडिंग उपलब्ध कराने के लिए बजाज फाइनेंस की बड़े पैमाने पर पहुंच का लाभ उठाया जाएगा। TPEM के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) और TMPV के डायरेक्टर धीमान गुप्ता ने कहा कि बजाज फाइनेंस के साथ साझेदारी डीलर पार्टनर्स की बढ़ी हुई वर्किंग कैपिटल तक पहुंच को और मजबूत करेगी।

बजाज फाइनेंस के डिप्टी-मैनेजिंग डायरेक्टर का बयान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें