इस्पात बनाने वाली कंपनी टाटा स्टील (TATA Steel) की सात सब्सिडियरी कंपनियों (subsidiary companies) का मर्जर अगले वित्त वर्ष तक हो सकता है। कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर और मैनेजिंग डायरेक्टर टी वी नरेंद्रन ने यह उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में इस विलय प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। इसके तहत जिन 7 कंपनियों का विलय होना है उसमें अंगुल एनर्जी, टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स (TSPL), द टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया, टाटा मेटालिक्स, TRF, इंडियन स्टील एंड वायर प्रोडक्ट्स और टाटा स्टील माइनिंग एंड S&T माइनिंग कंपनी शामिल हैं।
