Get App

Tata Steel Q3 Results : घाटे से मुनाफे में आई कंपनी, दिसंबर तिमाही में 522 करोड़ का प्रॉफिट

Tata Steel Q3 Results : टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील घाटे से उबर गई है। FY24 की तीसरी तिमाही में कंपनी मुनाफे में आ गई, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में इसे घाटा हुआ था। इतना ही नहीं, मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में भी कंपनी को घाटे का सामना करना पड़ा था

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jan 24, 2024 पर 7:53 PM
Tata Steel Q3 Results : घाटे से मुनाफे में आई कंपनी, दिसंबर तिमाही में 522 करोड़ का प्रॉफिट
टाटा स्टील (Tata Steel) ने आज 24 जनवरी को मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

Tata Steel Q3 Results : टाटा स्टील (Tata Steel) ने आज 24 जनवरी को मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी मुनाफे में आ गई है। कंपनी ने इस अवधि में 522.14 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। वहीं, पिछले साल की समान तिमाही में टाटा स्टील को 2,501.95 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ था। इसके अलावा, दूसरी तिमाही में भी कंपनी को हानि शुल्क (Impairment Charges) के कारण 6511.16 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ था।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान टाटा ग्रुप की कंपनी का ऑपरेशन से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू तीन फीसदी गिरकर 55,311.9 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 57,083.56 करोड़ रुपये था। तिमाही आधार पर, ऑपरेशन से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू पिछली तिमाही के 55,681.93 करोड़ रुपये से 0.7 फीसदी कम हो गया।

टाटा स्टील के इंडिया सेगमेंट का तिमाही रेवेन्यू दो फीसदी बढ़कर 34,681.90 करोड़ रुपये हो गया।इस महीने की शुरुआत में, कंपनी ने कहा कि उसके इंडिया सेगमेंट में कच्चे स्टील का प्रोडक्शन 5.32 मिलियन टन (MT) रहा, जो तिमाही के साथ-साथ सालाना छह फीसदी अधिक है। हालांकि, दूसरी ओर दिसंबर तिमाही में यूरोप ऑपरेशन से रेवेन्यू 12.5 फीसदी गिरकर 18,141.97 करोड़ रुपये हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें