सोशल मीडिया पर ऐसी खबर वायरल हो रही है कि टेक महिंद्रा लिमिटेड (Tech Mahindra) में बड़े पैमाने पर छंटनी होने जा रही है। लेकिन ऐसा नहीं है। कंपनी ने इस खबर को कोरी अफवाह बताया है और कहा है कि वह अपने कर्मचारियों की संख्या में कोई बड़ी कटौती करने की योजना नहीं बना रही है। सोमवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में, IT सर्विसेज कंपनी ने साफ किया कि ऑनलाइन बड़े पैमाने पर शेयर किए जा रहे जॉब कट के संभावित दावे गलत हैं।
