Get App

Telegram ने बॉन्ड बिक्री से जुटाए 33 करोड़ डॉलर, ओवरसब्सक्राइब हुआ ऑफर

बॉन्ड बिक्री एक स्वतंत्र प्लेटफॉर्म के रूप में Telegram की स्थिति को और मजबूत करेगी। Telegram Messenger iOS के लिए 14 अगस्त 2013 और एंड्रॉइड के लिए अक्टूबर 2013 में लॉन्च हुआ था। टेलीग्राम अपना आईपीओ लाना चाहती है और इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कंपनी अगले साल मुनाफे में आने की उम्मीद कर रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 19, 2024 पर 8:38 AM
Telegram ने बॉन्ड बिक्री से जुटाए 33 करोड़ डॉलर, ओवरसब्सक्राइब हुआ ऑफर
ऐप के 90 करोड़ से ज्यादा मंथली एक्टिव यूजर हैं।

मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम (Telegram) को पिछले हफ्ते बॉन्ड बिक्री के जरिए 33 करोड़ डॉलर हासिल हुए हैं। यह जानकारी टेलीग्राम के फांउडर और सीईओ पावेल डुरोव ने शेयर की। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ड्यूरोव ने अपने टेलीग्राम चैनल पर लिखा है कि कंपनी की ओर से रखा गया ऑफर ओवरसब्सक्राइब किया गया और बॉन्ड की शर्तें कंपनी के लिए अनुकूल थीं। उन्होंने लिखा, "हमारे बॉन्ड की बढ़ती मांग से पता चलता है कि वैश्विक वित्तीय संस्थान, ऑडियंस और मॉनेटाइजेशन के मामले में टेलीग्राम की ग्रोथ को महत्व देते हैं।"

हालांकि सीईओ ने यह खुलासा नहीं किया कि टे​लीग्राम के बॉन्ड खरीदने वाले वैश्विक संस्थान कौन से हैं। ड्यूरोव के मुताबिक, बॉन्ड बिक्री एक स्वतंत्र प्लेटफॉर्म के रूप में टेलीग्राम की स्थिति को और मजबूत करेगी। टेलीग्राम अपना आईपीओ लाना चाहती है और इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पिछले हफ्ते ड्यूरोव ने फाइनेंशियल टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में कहा था कि कंपनी अगले साल मुनाफे में आने की उम्मीद कर रही है क्योंकि यह स्टॉक मार्केट लिस्टिंग के करीब पहुंच गई है।

टे​लीग्राम के मंथली एक्टिव यूजर

Telegram Messenger एक क्लाउड बेस्ड, क्रॉस प्लेटफॉर्म, ए​नक्रिप्टेड इंस्टैंट मैसेजिंग सर्विस है। यह iOS के लिए 14 अगस्त 2013 और एंड्रॉइड के लिए अक्टूबर 2013 में लॉन्च हुआ था। ऐप के 90 करोड़ से ज्यादा मंथली एक्टिव यूजर हैं। इसके फाउंडर्स दो भाई निकोलाई और पावेल ड्यूरोव हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें