Get App

TotalEnergies की नॉमिनी डायरेक्टर ने Adani Total Gas के बोर्ड से दिया इस्तीफा, ये है वजह

हाल ही में घोषणा की गई थी कि TotalEnergies, अदाणी समूह के साथ रिन्युएबल एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए एक नए जॉइंट वेंचर में 30 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी। जून तिमाही में अदाणी टोटल गैस की नेट सेल्स 1.32 प्रतिशत बढ़कर 1,056.06 रुपये रही थी, जो जून 2022 की 1,042.35 करोड़ रुपये की सेल्स से अधिक है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 30, 2023 पर 8:02 AM
TotalEnergies की नॉमिनी डायरेक्टर ने Adani Total Gas के बोर्ड से दिया इस्तीफा, ये है वजह
फ्रिगा-नॉय का इस्तीफा कंपनी को 28 सितंबर को मिला था।

अदाणी टोटल गैस (Adani Total Gas) के बोर्ड में TotalEnergies की नॉमिनी डायरेक्टर अहलेम फ्रिगा-नॉय ने अपने बोर्ड पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा 30 सितंबर 2023 से प्रभावी होगा। 29 सितंबर को अदाणी टोटल गैस ने इस बारे में शेयर बाजारों को सूचित किया और इस इस्तीफे का कारण भारत में TotalEnergies ग्रुप की डायरेक्टरशिप/नॉमिनीज की रिस्ट्रक्चरिंग बताया। फ्रिगा-नॉय का इस्तीफा कंपनी को 28 सितंबर को मिला था।

फाइलिंग में कहा गया है कि TotalEnergies ने अहलेम की जगह नए नॉमिनी डायरेक्टर को नॉमिनेट किया है। नए नॉमिनी डायरेक्टर की नियुक्ति का प्रस्ताव उचित समय पर कंपनी की नॉमिनेशन एंड रिम्युनरेशन कमेटी और बोर्ड के समक्ष रखा जाएगा। 29 सितंबर को अदाणी टोटल गैस के शेयर करीब 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ 615 रुपये के आसपास बंद हुए।

TotalEnergies का अदाणी समूह के साथ नया जॉइंट वेंचर

हाल ही में घोषणा की गई थी कि TotalEnergies, अदाणी समूह के साथ रिन्युएबल एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए एक नए जॉइंट वेंचर में 30 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी। दरअसल TotalEnerg ies SE ने अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy Limited) के साथ एक बाइंडिंग एग्रीमेंट किया है। इस सौदे के अनुसार दोनों कंपनियां एक जॉइंट वेंचर शुरू करेंगी और टोटल इसमें 30 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी। वहीं अदाणी ग्रीन एनर्जी, जॉइंट वेंचर में एसेट्स का योगदान करेगी। टोटल की ओर से कुल 30 करोड़ डॉलर का अतिरिक्त निवेश या तो सीधे या उसके सहयोगियों के माध्यम से किया जाएगा। इस बारे में और डिटेल के लिए पढ़ें..

सब समाचार

+ और भी पढ़ें